फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   farmers happy, started planting

मौसम खुशगवार, खेती-किसानी ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 26 Jun 2015 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 26 Jun 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
मानसून के बादलों ने तराई को तर कर दिया है। रात भर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक पड़ी फुहारों व आसमान में छाए बादलों ने मौसम खुशगवार कर दिया है। गर्मी व उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरे की चमक भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को किसान ट्रैक्टर से खेतों में पलेवा करते दिखे। धान की नर्सरी की बोआई भी किसानों ने शुरू कर दी है। लेकिन, बारिश से नगर पालिका परिषद के इंतजामों की पोल खुल गई है। कस्बों व शहर में जलभराव व कीचड़ से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। शहर के घसियारीपुरा, सूफीपुरा, मंसूरगंज, गुलामअलीपुरा, अकबरपुरा, नाजिरपुरा में जलभराव व कीचड़ से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि बारिश से फिलहाल अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अभी तक तराई में 30 मिमी बारिश हो चुकी है, जिसके चलते तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
पचासा गांव निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि अगैती प्रजाति के हाइब्रिड धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है। मौसम अनुकूल है, इसलिए रोपाई शुरू कर दी है। किसान जसवंत का कहना है कि समय से धान की रोपाई के लिए खेतों में अच्छा पानी मिल गया है। बारिश से गन्ना और मेंथा की फसल को काफी हद तक लाभ पहुंचा है।


ट्रांसफार्मर फुंका
बरसात के कारण मोहल्ला सिविल लाइंस में पेट्रोल पंप के निकट लगा ट्रांसफार्मर गुरुवार देर रात फुंक गया। शाम पांच बजे ट्रांसफार्मर सही किया जा सका। इस बीच लगभग तीन हजार की आबादी पेयजल के लिए तरसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed