फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers demonstrated by turning off sugarcane weights

गन्ना तौल बंद करवाकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Dec 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated by turning off sugarcane weights
मिहींपुरवा के कारीकोट में गन्ना तौल बंद करवाकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। सुजौली क्षेत्र के किसानों ने मांगों को लेकर मंगलवार को गन्ना तौल बंद करवाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मटेही व कारीकोट केंद्र पर गन्ने की तौल पूरी तरह से बंद करवा दी, जिससे किसी भी किसान का गन्ना नहीं तौला जा सका। प्रदर्शन के बाद किसान हाईवे जाम करने के लिए चले गए।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत मटेही और कारीकोट में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित है। यहां के किसानों ने मंगलवार को नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि धान की खरीद नहीं की जा रही है। धान में नमी समेत अन्य कारण बताकर तौल नहीं की जा रही है। सरकार तानाशाही कर रही है। रमपुरवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार व मटेही के अचल राणा की अगुवाई में किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खड़खड़िया, चहलवा, कारीकोट, चफरिया के किसान शामिल रहे। कांटा संचालन बंद होने से गन्ना लदी दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी खड़ी रहीं। इस मौके पर जगदीश मौर्या, हरीशचंद्र, रामफल चौहान, प्रदीप मौर्या, सुनील यादव, राहत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed