{"_id":"6633e1f01504e52ee50074e4","slug":"farmer-murdered-dead-body-found-in-canal-siphon-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-113382-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किसान की हत्या, नहर के साइफन में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किसान की हत्या, नहर के साइफन में मिला शव
Fri, 03 May 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 03 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
बौंडी में नहर के पास ग्रामीण का शव मिलने के बाद जमा लोग। -संवाद
महिला पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस हिरासत में की जा रही पूछताछ
एसपी, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एकत्र किए साक्ष्य
बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी बौंडी (बहराइच)। जैतापुर छतरपुर नहर साइफन के पास बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों को किसान का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी, फोरेंसिक व थाना टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पिता की तहरीर पर मृतक की महिला मित्र के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव निवासी किसान रघुनंदन प्रसाद उर्फ हेतू (45) का शव संदिग्ध हालत में बृहस्पतिवार की सुबह थाना क्षेत्र के जैतापुर छतपुर नहर के पास साइफन में पड़ा मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और पास ही उसकी शर्ट पड़ी हुई मिली। जिससे हत्या के आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट कर शर्ट से गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
नहीं थी कोई संतान
मृतक के भाई करमचंद ने बताया कि रघुनंदन बुधवार की शाम घर से चला गया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसका शव मिलने की सूचना मिली। उसका डांस पार्टी में काम करने वाली 50 वर्षीय महिला से पिछले कई वर्षों से संबंध था। बुधवार शाम भी वह महिला के पास गया था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर सैकड़ो ग्रामीण पहुंच गए। वहीं सूचना पर एसपी वृंदा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, फोरेंसिक टीम, थानाध्यक्ष अंजनी राय घटनास्थल पर पहुंचे और मौजूद ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पिता मंशाराम की तहरीर पर पुलिस ने महिला गुड्डी पर हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपी महिला हिरासत में
बौंडी थाना क्षेत्र में हुई घटना में मृतक व एक डांस पार्टी में काम करने वाली महिला के बीच पिछले कई वर्षों से नजदीकियां थीं। जिसके चलते अक्सर वह महिला के साथ रहकर खाना-पीना करता था। हत्या की एक रात पहले वह महिला के साथ छतरपुर टौला गांव में देखा गया था। पिता की तहरीर पर महिला पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। -वृंदा शुक्ला, एसपी