{"_id":"23e7a5e0f04101479f9eda31cfe5dac8","slug":"farmer-killed-by-hitting-him-with-sticks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी से पीटकर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी से पीटकर किसान की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन थाना क्षेत्र के रणहोर गांव में पड़ोसियों ने एक गरीब किसान की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पत्नी रजवंती की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे देर शाम तक पूछताछ जारी थी।
रजवंती के मुताबिक शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे के करीब मानशाह बैगा (35) घर के पास स्थित आग के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुग्रीव गुप्ता के परिवार के लोग पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
इस पर सुग्रीव और उनके दोनों बेटे अशोक, राकेश लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और मानशाह की पिटाई शुरू कर दी। यहां से मानशाह भागकर घर पहुंचे।
आरोप है कि आरोपियों ने घर से खींचकर दोबारा पिटाई शुरू कर दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। मरणासन्न हालत में आरोपी उन्हें छोड़कर भाग निकले। जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
सुबह मामले की जानकारी चोपन पुलिस को दी गई। 11 बजे के करीब पहुंचे अनपरा एसओ शोभनाथ यादव, चोपन के प्रभारी एसओ फूलचंद यादव, दारोगा जंगबहादुर यादव ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करा शव पीएम के लिए दुद्धी भेजा।
विज्ञापन
इसके बाद दबिश देकर सुग्रीव, राकेश को गिरफ्तार कर लिया। फूलचंद ने तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने और दो के गिरफ्तारी की भी पुष्टि की। कहा कि पूछताछ जारी है।