{"_id":"5e6bbcd18ebc3ea4e1799036","slug":"farmer-dies-due-to-lightning-teenager-scorches-bahraich-news-lko5133209122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान की मौत, किशोर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किसान की मौत, किशोर झुलसा
विज्ञापन
बहराइच। तेज हवाओं के साथ ओले और बारिश के दौरान बिजली गिरने से रामगांव में एक किसान की मौत हो गई। वहीं, हुजूरपुर में विद्युत पोल टूटने से मासूम ने दम तोड़ दिया, जबकि भाई-बहन घायल हो गए। उधर, पयागपुर में बिजली की चपेट में आकर एक किशोर झुलस गया। पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामगांव थाना अंतर्गत ग्राम सभा टेपरहा कोनभारी निवासी अवधराम पुत्र दशरथ किसान है। वह शुक्रवार को ओले गिरने के कारण बर्बाद हुई फसल को देखने के लिए खेत में गया हुआ था। खेत में पहुंचकर वह फसल को देख रहा था, तभी अचानक बिजली गिरने से किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, पयागपुर थाना अंतर्गत तुलसीरामपुरवा सोहरियावां निवासी सत्यम शुक्ल (12) पुत्र शिवपूजन शुक्ल घर के बाहर बैठा हुआ था। वह बरामदे में बैठा चाय पी रहा था। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिर पड़ी, जिससे वह झुलस गया। उसे सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, हुजूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा पुरवाचाती निवासी मोहब्बत अली की बेटी मुस्कान (10), मोहम्मद आलम (5) और अलशिफा (3) गांव के बाहर स्कूल में पढ़ने गए थे। यहां से वे तीनों लौट रहे थे। तभी अचानक आंधी में एक पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिरा, जिसके बाद विद्युत पोल धराशायी हो गया। पास से गुजर रहे तीनों मासूम उसकी चपेट में आ गए। मुस्कान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल मोहम्मद आलम व अलशिफा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।