फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer commits suicide by hanging himself in his own garden

Bahraich News: अपने ही बाग में किसान ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Fri, 21 Feb 2025 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by hanging himself in his own garden
बहराइच। कर्ज से परेशान एक किसान ने बुधवार को अपने ही बाग में पेड़ से लटककर जान दे दी। परिजनों ने जब फंदे से शव लटका देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना के पंडितपुरवा गांव निवासी राजेंद्र कुमार मिश्रा (45) का शव घर से दो सौ मीटर दूर स्थित आम के बाग में ही पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उनके भतीजे बबलू ने बताया कि चाचा ने बैंक से कुछ कर्ज ले रखा था और गांव निवासी कुछ ग्रामीणों का भी उन पर कर्ज था जिससे वे परेशान रहते थे।
विज्ञापन

जब बैंक से कर्ज चुकाने के लिए आए दिन घर पर नोटिस आने लगा तो अन्य परिजनों को जानकारी हुई। देर शाम वे घर आए और चाची गीता से आत्महत्या करने की बात बोलने लगे। इसके बाद चाची गीता ने उन्हें समझाया लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने घर से निकलकर बाग में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के तीन बेटे हैं और वे चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
कर्ज के बारे में नहीं है जानकारी
किसान ने आम के बाग में पेड़ से लटककर लगाकर जान दे दी है। बैंक से लोन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
रानीपुर थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह
- इनसेट
साढे तीन लाख रुपये था बकाया
मृतक के परिजनों ने बताया चाचा राजेंद्र ने लगभग पांच साल पहले एक बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर खेती की जमीन गिरवी रखकर पांच लाख रुपये का लोन लिया था। बीच-बीच में कुछ रुपये जमा भी किए। वर्तमान में उन पर बैंक का साढे तीन लाख रुपये बकाया था और बैंक से कई नोटिस मिल चुका था जिसके चलते अक्सर वे परेशान रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed