{"_id":"5d90eb868ebc3e01622a26f2","slug":"fakharpur-s-team-tops-in-kabaddi-bahraich-news-lko4842574196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में फखरपुर की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में फखरपुर की टीम अव्वल
विज्ञापन
महसी के जैतापुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता को संबोधित करते विधायक सुरेश्वर सिंह।
- फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। सरस्वती शिशु मंदिर जैतापुर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवरलाल गोंड व महसी विधायक सुरेश्वर सिंह रहे। अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए वह कड़ी मेहनत करें, जिससे छात्र जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में फखरपुर की टीम अव्वल रहीं, वहीं ऊंची कूद में सचिन ने बाजी मारी।
महसी तहसील के जैतापुर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवरलाल गोंड व विधायक सुरेश्वर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष बौंडी ब्रह्मानंद सिंह रहे। इस दौरान विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए छात्र कड़ी मेहनत करें।
विधायक ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल की गलती को किसी प्रधानमंत्री ने नहीं मिटाया। इस कलंक को मात्र 10 घंटे में प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री ने संसद में पास कर अनुच्छेद 370 को हटा दिया। अगर छह दिसंबर तक राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश नहीं आया तो कानून बनाकर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
सांसद अक्षयवरलाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। खेल के दौरान बैडमिंटन में सरस्वती शिशु मंदिर जैतापुर के सिद्धार्थ को प्रथम व कबड्डी में फखरपुर की टीम अव्वल रही। बेहड़ा विद्यालय के सचिन को ऊंची कूद में प्रथम, चक्का फेंक में बरदहा के सुनील को प्रथम, बौंडी को कुश्ती में प्रथम, राजा बौंडी को खो-खो में प्रथम स्थान मिला।
मटेरा को दौड़ व साईंगांव को लंबी कूद में प्रथम स्थान मिला। मुख्य वक्ता प्रदेश निरीक्षक दल शिक्षा समिति अवध प्रांत राजकुमार सिंह की देखरेख में दौड़, कूद, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताएं हुईं। संचालन सरस्वती शिशु मंदिर बौंडी के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार मिश्र ने किया।