{"_id":"62e17a799c2a77455d644e90","slug":"fake-refined-factory-busted-bahraich-news-lko6414534125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली रिफाइंड फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली रिफाइंड फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
खुटेहना में गोल्ड ब्रदर्स आयल फैक्ट्री पर एएफएसडीए विभाग की छापेमारी में बरामद नकली तेल।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। खुटेहना बाजार स्थित गोल्ड ब्रदर्स आयल की फैक्टरी में बुधवार को एफएसडीए विभाग की टीम ने नकली रिफाइंड ऑयल बनाने का भंडाफोड़ किया है। फैक्टरी में घटिया तेल को शुद्ध दिखाने के लिए कलर का प्रयोग किया जा रहा था। टीम ने छापे के दौरान मौके पर नकली तेल का निर्माण करते हुए पाया। टीम ने चार घंटे तक पूरी फैक्टरी को खंगालते हुए मौके पर 274 बंद टीन की पैकिंग समेत कुल 7100 लीटर तेल को मौके पर सील करते हुए तेल के दो नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। विभाग की औचक कार्रवाई से पूरी फैक्टरी में हड़कंप मचा हुआ है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना बाजार से 200 मीटर दूर बहराइच-गोंडा मार्ग पर गोल्ड ब्रदर्स ऑयल प्राइवेट लिमिटेड नाम से ऑयल फैक्टरी संचालित हो रही थी। इस फैक्टरी में बलवान कोल्हू रिफाइंड राइस ब्रांड ऑयल के नाम से 15 लीटर तेल की पैकिंग टीन में की जाती थी। यही तेल खुले बाजार में फुटकर व्यवसायियों के यहां बेच दिया जाता था। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम को मुखबिर के माध्यम से फैक्टरी में नकली तेल निर्माण होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद गुपचुप तरीके से सहायक खाद्य आयुक्त देवीपाटन मंडल अजय जायसवाल व अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघववेंद्र प्रसाद वर्मा, विवेक कुमार, डॉ. रामतेज, डॉ. विश्राम व दीपक पटेल की टीम ने फैक्टरी पर औचक छापा मारा।
टीम ने पूरी फैक्टरी को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम को फैक्टरी में कलर मिलाकर नकली रिफाइंड ऑयल तैयार होते हुए मिला। टीम ने मौके पर 274 बंद टीन व तेल को एकत्रित करने वाले साइलों में तीन हजार लीटर तेल बरामद किया। टीम ने जांच के दौरान काफी मात्रा में तेल में प्रयोग करने के लिए कलर भी बरामद किया है। टीम ने बरामद सात हजार एक सौ लीटर संदिग्ध तेल व कलर को सील करते हुए तेल के दो नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। एफएसडीए विभाग औचक कार्रवाई से पूरी फैक्टरी में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
देवीपाटन मंडल के जिलों में होती थी सप्लाई
खुटेहना स्थित गोल्ड ब्रदर्स ऑयल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री पर कलर मिलाकर तैयार किया जा रहा रिफाइंड ऑयल देवीपाटन मंडल के बहराइच समेत बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती के जनपदों में भी सप्लाई की जाती थी, लेकिन कलर मिश्रणयुक्त मिलावटी तेल की सबसे ज्यादा सप्लाई बहराइच जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता था। -विनोद शर्मा, अभिहित अधिकारी
नकली तेल के सेवन से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
नकली तेल के सेवन से कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा हो सकता है। इसके सेवन से लोगों में हार्ट अटैक, न्यूरो की समस्या सबसे ज्यादा पैदा हो सकती है। -डॉ. प्रभाकर मिश्रा, फिजीशियन जिला चिकित्सालय
कलर मिलाकर तैयार किया जा रहा था रिफाइंड
खुटेहना स्थित गोल्ड ब्रदर्स ऑयल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी पर विभाग की पूरी टीम ने छापा मारा है। इस दौरान कलर मिलाकर नकली तेल को तैयार किया जा रहा था। 7100 लीटर तेल व काफी मात्रा में कलर को मौके पर सील कर दिया गया है। फैक्टरी को बंद करा दिया गया है। तेल के दो नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -विनोद शर्मा, अभिहित अधिकारी एफएसडीए