फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fake police was doing recovery, the real one caught

फर्जी पुलिस कर रही थी वसूली, असली ने दबोचा

Fri, 29 Jul 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fake police was doing recovery, the real one caught
विशेश्वरगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
विशेश्वरगंज (बहराइच)। फर्जी पुलिस बनकर चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहे चार अंतरजनपदीय लोगों को असली पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान कट्टा बरामद हुआ। पुलिस लिखी गाड़ी पर हूटर लगा कर चेकिंग के नाम पर राहगीरों पर रौब जमा रहे थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के दिगितपुरवा के पास गुरुवार की देर रात पुलिस लिखी कार पर हूटर लगाकर चार लोग चेकिंग कर रहे थे। गुजरने वाले राहगीरों के कागजात मांगते और जुर्माना के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। सादे कपड़े में पुलिस बनकर चेकिंग करने की बात कुछ राहगीरों को हजम नहीं हुई। राहगीरों ने घटना की सूचना विशेश्वरगंज थाने को दी। सूचना पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष श्याम देव ने सूचना को गंभीरता से लेते हुये तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक कैसर खां, सिपाही दिनेश यादव, संदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, दिनेश चंद्र मिश्रा को मौके पर भेजा। सूचना पर पहुंची टीम ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुये पुलिस बनकर चेकिंग कर रहे लोगों के पास पहुंची। असली पुलिस देखकर नकली पुलिस के होश उड़ गये। सब भागने लगे तो टीम ने दौड़ाकर चारों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान एक कट्टा व कार बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के कोटिया मदारा निवासी अजय सिंह, सतीश सिंह, करनैलगंज थाना क्षेत्र के शिवलालपुरवा गांव निवासी श्रीराम मिश्रा व बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी पिंटू सिंह के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed