फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fake muster rolls are being filled by getting excavation done with JCB

Bahraich News: जेसीबी से खोदाई करवाकर भर रहे फर्जी मस्टर रोल

Thu, 19 Jun 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 19 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fake muster rolls are being filled by getting excavation done with JCB
बहराइच। चित्तौरा ब्लॉक के ग्राम मझौवा बुजुर्ग में मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) लोकशक्ति ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

यूनियन के मंडल मंत्री कृष्ण कुमार ने कहा कि ग्राम मझौवा बुजुर्ग में रात में जेसीबी लगवाकर तालाब की खोदाई की जा रही है। कागज में यह काम मनरेगा का दिखाकर फर्जी मस्टर रोल भरा जा रहा है। इससे एक ओर सरकारी धन का दुरुपयोग और घोटाला हो रहा है। वहीं, जिस उद्देश्य के तहत मनरेगा योजना लागू की गई उसका भी उपहास हो रहा है। उन्होंने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपते समय मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी वर्मा, चित्तौरा ब्लॉक अध्यक्ष राम समुझ, महिला मोर्चा की कांति देवी, राम औतार, जोगीराम, संदीप कुमार, जगराम भास्कर, अमर नाथ, शिव कुमार, दीपक कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed