फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Faith drew temples

मंदिरों में उमड़ी आस्था

Sat, 01 Aug 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 01 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
सावन के पहले दिन शनिवार को जिले भर के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। भगवान शिव की आराधना के लिए सुबह से शिव मंदिरों में शुरू हुआ पूजा-अर्चन का दौर देर शाम तक चला। शिवशंकर का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेल पत्र, धतूरा और फल-फूल समर्पित कर भक्तों ने सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सावन के पहले सोमवार के लिए भी मंदिरों में विशेष तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन



सावन माह भगवान शिव का महीना माना जाता है। शनिवार को सावन का पहला दिन होने के चलते शहर स्थित सिद्धनाथ मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए। इसके साथ ही भगवान शिव की आराधना और साधना का दौर शुरू हो गया। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के बीच सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान महंत रविगिरि महाराज ने सावन माह में भगवान शिव की आराधना के महात्म्य से भी अवगत कराया।
विज्ञापन



उधर, पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर मटेरा में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। बगेश्वरनाथ मंदिर पयागपुर में भी विधि विधान से भगवान शिव की आराधना हुई। पूरे दिन पूजा अर्चना का सिलसिला चला। शिव की कृपा पाने के लिए श्रद्धालुओं ने उनकी स्तुति कर आरती उतारी। भोले को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने महामृत्युंजय मंत्र का जप भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, शिव मंदिरों में पहले सोमवार को आने वाले कांवरियों के जत्थे के मद्देनजर बैरीकेडिंग लगा दी गई हैं, जिससे कि सामान्य नागरिकों और कांवरियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। सोमवार को भारी भीड़ उमड़ने की आशंका के चलते एसपी नेहा पांडेय ने सभी थानों को भी अलर्ट कर दिया है। शिव मंदिरों में अतिरिक्त सुरक्षा ड्यूटी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed