फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Facility of Bera test will start in medical college from December

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में दिसंबर से शुरू होगी बेरा जांच की सुविधा

Mon, 08 Sep 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 08 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Facility of Bera test will start in medical college from December
बहराइच। अब कान की समस्या की जांच के लिए मरीजों को लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगेमेडिकल कॉलेज में दिसंबर से बेरा जांच उपलब्ध होगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बहराइच में ही बेरा जांच शुरू होने से समय के साथ मरीजों के पैसे की भी बचत होगी।
विज्ञापन



जिन लोगों को कान से संबंधित समस्या होती है उनके लिए बेरा (ब्रेन स्टेम इवोक्ड रिस्पॉन्स ऑडियोमेट्री) जांच की जरूरत पड़ती है। लखनऊ में जांच के लिए कई मरीजों को तो पंजीकरण कराने के बाद भी एक साल बाद मौका मिलता था। लेकिन अब जिले में ही यह सुविधा मिलने से मरीजों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी। मेडिकल कॉलेज में बेरा जांच की सुविधा दिसंबर माह से शुरू होगी।
विज्ञापन




क्या है बेरा जांच
बेरा जांच का पूरा नाम (ब्रेन स्टेम इवोक्ड रिस्पॉन्स ऑडियोमेट्री) है। यह जांच कानों की सुनने की क्षमता और नसों के जरिए ध्वनि संकेत मस्तिष्क तक पहुंचने की स्थिति का पता लगाने के लिए की जाती है। नवजात शिशुओं में जन्मजात बहरेपन की पहचान करने में यह सबसे उपयोगी टेस्ट है। इसके अलावा कान से संबंधित जटिल बीमारियों और सुनने की कमजोरी की पुष्टि के लिए भी बेरा जांच की जाती है। कई मामलों में यह जांच समय पर इलाज और सुनने की मशीन लगाने में भी उपयोगी साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैसे होती है बेरा जांच
यह दर्दरहित जांच है। किसी भी सुई का इस्तेमाल नहीं होता न ही ऑपरेशन जैसा कुछ है। मरीज को आराम की स्थिति में लिटाया जाता है। कानों में हेडफोन लगाकर अलग-अलग तरह की आवाजें और बीप साउंड सुनाई जाती है। सिर और कानों के पास छोटे-छोटे इलेक्ट्रोड (सेंसर) चिपका दिए जाते हैं।


ये सेंसर यह रिकॉर्ड करते हैं कि ध्वनि (आवाज) कान से होकर नसों के जरिए दिमाग तक कितनी अच्छी तरह पहुंच रही है। मशीन उस पूरे सिग्नल को कंप्यूटर पर दिखाती है और डॉक्टर रिपोर्ट देखकर तय करते हैं कि सुनने की क्षमता सामान्य है या उसमें कोई कमी है। जांच लगभग 30 से 45 मिनट में पूरी हो जाती है।




बनवाया गया है साउंडप्रूफ कमरा, आ गई हैं मशीनें
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि बेरा जांच की सुविधा शुरू करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे अनुमोदन मिल चुका है। बेरा जांच में प्रयोग की जाने वाली विशेष कैमरा मशीन भी आ गई है। इसके लिए विशेष साउंडप्रूफ कमरा बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां लगभग पूरी हैं। कोशिश है कि दिसंबर से जांच सुविधा मिलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed