{"_id":"575860474f1c1bca389c5344","slug":"expired-medicines-had-distributed-in-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को बांटी एक्सपायर्ड दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती को बांटी एक्सपायर्ड दवाएं
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
दवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को एक्सपायर्ड आयरन की गोलियां बांटी जा रही हैं। अल्ट्रासाउंड के नाम पर सौ रुपये खुलेआम वसूला जा रहा है। इसका खुलासा अस्पताल में इलाज कराने गए एक दंपती ने किया है।
विज्ञापन
युवक ने सीएमएस के साथ मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली के अकबरपुरा नई बस्ती निवासी समाजसेवी अवनिदीप शुक्ला की पत्नी अर्चना (22) पांच माह से गर्भवती हैं।
विज्ञापन
बीते पांच जून को अवनिदीप नियमित परीक्षण व इलाज के लिए पत्नी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें आयरन व कैल्शियम की गोलियां खाने के अलावा अल्ट्रासाउंड व ब्लड जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
अवनिदीप का आरोप है कि मुफ्त इलाज व जांच की सुविधा के बावजूद अल्ट्रासाउंड के लिए सौ रुपये व ब्लड जांच के नाम पर 40 रुपये अवैध तरीके से वसूले गए। हद तो तब हो गई जब अर्चना को अस्पताल से एक्सपायर्ड आयरन की दवा थमा दी गई।
दवा अक्तूबर 2015 में एक्सपायर होे चुकी है। अब भी अस्पताल से इसका वितरण हो रहा है। सीएमएस मधु गैरोला का कहना है कि एक्सपायर्ड दवाओं के वितरण का आरोप निराधार है। फिलहाल, मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।