{"_id":"5d6aa84c8ebc3e015f5655e8","slug":"experts-gave-farming-tips-to-farmers-bahraich-news-lko479135269","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों ने किसानों को दिए खेती के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञों ने किसानों को दिए खेती के टिप्स
विज्ञापन
बहराइच के रिसिया में स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित किसान गोष्ठी में मौजूद किसान।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। राजकीय स्वर्ण जयंती पार्क बभनी रिसिया मोड़ में शनिवार को दो दिवसीय किसान गोष्ठी एवं मेले का आयोजन किया गया। इसमें वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने किसानों को कम लागत में अधिक उपज हासिल करने के तरीके बताए। विशेषज्ञों ने कहा कि किसान खेती के साथ अन्य व्यवसाय कर अपनी आय बढ़ाएं।
मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने गोष्ठी एवं मेले का शुभारंभ किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि किसान विशेषज्ञों की राय के अनुसार खेती कर कम लागत में अधिक उपज पाकर आय में बढ़ोत्तरी करें। जैविक खेती पर विशेष ध्यान दें इससे भूमि की उर्वरा शक्ति के साथ-साथ उपज भी अच्छी होती है।
गोष्ठी में सहकारिता मंत्री ने किसान कांती देवी, नैना देवी, गुड़िया, गीता, पार्वती देवी, शिवपाल, अम्बिका प्रसाद वर्मा, रामसेवक वर्मा, राम कुमार तिवारी, सुरेंद्र गिरी तथा जगन्नाथ मौर्य को शाल, प्रशस्ति पत्र तथा पौधे प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
गोष्ठी में सीडीओ अरविंद चौहान, उप निदेशक कृषि डॉ. आरके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ वर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एनके वर्मा सहित वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती किसानी की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ अन्य व्यवसाय भी अपनाएं।
गोष्ठी का संचालन योजना प्रभारी आरके वर्मा ने किया। इस दौरान विधायक नानपारा माधुरी वर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष गुलाब चंद शुक्ला, उद्यान निरीक्षक अखंड प्रताप सिंह, प्रगतिशील किसान शक्तिनाथ सिंह मौजूद रहे।

बहराइच के रिसिया में स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते कैबिनेट म?- फोटो : BAHRAICH