फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Even after verification, minor drivers are driving fast

Bahraich News: सत्यापन के बाद भी फर्राटा भर रहे नाबालिग चालक

Mon, 21 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 21 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Even after verification, minor drivers are driving fast
बहराइच शहर में ई-रिक्शा चलाता नाबालिक। 
बहराइच। जाम की समस्या से आम आदमी को निजात दिलाने और शहरों का यातायात सुगम बनाने के लिए ई रिक्शा और अन्य चौपहिया वाहनों का सत्यापन जिले भर में अभियान चलाकर हुआ था। सत्यापन के बाद यातायात महकमे ने जिले से प्रमाणपत्र शासन को भेजा था कि अब शहर व कस्बों में कोई भी नाबालिग चालक वाहनों का संचालन नहीं कर रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। अभियान समाप्त होते ही जिला प्रशासन की ऑल इज वेल यातायात व्यवस्था को धता बताते हुए फिर से नाबालिग चालक ई रिक्शा लेकर फर्राटा भरने लगे हैूं। जिससे न सिर्फ शहर और कस्बों की यातायात व्यवस्था को ग्रहण लगने लगा है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका एक बार फिर से बढ़ गई है।
विज्ञापन


शासन ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा था कि छह अप्रैल से 10 अप्रैल तक जिले के सभी क्षेत्रों में अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि शहर और कस्बों में कोई भी नाबालिग वाहनों का संचालन तो नहीं कर रहा है। आदेश में खासकर ई रिक्शा के सत्यापन में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए थे। इस आशय का प्रमाणपत्र भी जारी करने को कहा था कि अब क्षेत्र में कोई भी नाबालिग रिक्शा व अन्य वाहनों का संचालन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर पूरे जिले में जोर-शोर से 10 अप्रैल तक अभियान चला। कई वाहनों का चालान हुआ। जिले के सभी थानों ने ऑल इज वेल बताते हुए अपने अपने क्षेत्र में किसी भी नाबालिग द्वारा वाहनों का संचालन न करने का प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया। लेकिन अभियान के एक सप्ताह बीतने के बाद फिर से शहर और कस्बों की यातायात व्यवस्था पुराने ढर्रे पर दिख रही है। नाबालिग धड़ल्ले से ई रिक्शा व अन्य तिपहिया वाहनों का संचालन करते दिख रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने कहा कि 50 ऐसे नाबालिगों पर कार्रवाई की गई जो ई रिक्शा चला रहे थे। अभी भी जहां मिलते हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed