{"_id":"6854674ab459c3b52205bf5a","slug":"evaluation-of-answer-sheets-begins-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-132403-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शिक्षाशास्त्र की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शिक्षाशास्त्र की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
Fri, 20 Jun 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। स्वायत्तशासी संस्थान किसान पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार से शिक्षाशास्त्र की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। पहले दिन ज्यादातर शिक्षकों के विश्वविद्यालय में चल रही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में चले जाने से परीक्षकों का टोटा रहा। ऐसे में महिला पीजी कॉलज से शिक्षक को बुलवाकर मूल्यांकन कार्य शुरू कराया गया।
किसान पीजी कॉलेज देवीपाटन मंडल का एकमात्र स्वायत्तशासी कॉलेज होने के कारण यहां उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, पाठ्यक्रमों का निर्धारण करने के साथ ही प्रश्नपत्रों को तैयार किया जाता है। शेष महाविद्यालयों का यह काम विश्वविद्यालय से होता है।
ऐसे में विश्वविद्यालय की परीक्षा 14 जून को समाप्त हो जाने के बाद किसान पीजी कॉलेज के कुछ शिक्षक विश्वविद्यालय में मूल्यांकन के लिए चले गए। कुछ शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण परिवार के साथ बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में महिला पीजी कॉलेज तथा मां गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया के शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए बुलाया जाता है। मूल्यांकन कार्य प्रभारी प्रोफेसर राजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार से सभी शिक्षक इस कॉलेज में आकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी चल रहा है।
आवश्यकता पड़ने पर और बढ़ाए जाएंगे परीक्षक
किसान पीजी कॉलेज में शिक्षाशास्त्र यूजी और पीजी में परीक्षार्थियों की संख्या दो हजार से अधिक है। कॉलेज में शिक्षाशास्त्र के सात शिक्षक हैं। इनमें तीन शिक्षक बाहरी जनपद के हैं। ग्रीष्मावकाश के दौरान वे अपने गृह जनपद में होंगे। शेष चार शिक्षक यहीं के होने के कारण उनके उपलब्ध रहने की संभावना है। ऐसे में यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य महाविद्यालय के शिक्षकों को भी बुलाया जाएगा।