फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Environmental exploitation is the main reason for water scarcity

पानी की कमी का मुख्य कारण पर्यावरण दोहन

Sat, 28 Sep 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Environmental exploitation is the main reason for water scarcity
नानपारा नगर में स्थित जूनियर हाईस्कूल में पर्यावरण गोष्ठी में पॉलीथीन का उपयोग न करने का संकल्प ? - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नगर के सुंदर शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में पर्यावरण संरक्षण और पॉलीथिन उन्मूलन विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें छात्रों को पर्यावरण संरक्षण तथा पानी की कमी से अवगत कराया गया। छात्रों को पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन

नानपारा नगर में स्थित सुंदर शिशु मंदिर में पर्यावरण संरक्षण व पॉलीथिन उन्मूलन विषय पर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक अतुल चंद्र श्रीवास्तव ने की। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रबंधक ने पॉलीथिन की हानियां बताते हुए कहा कि आज की पीढ़ी कई गंभीर समस्याओं के साथ पानी संकट से भी जूझ रही है।
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण है पर्यावरण का दोहन व पॉलीथिन उपयोग है। पॉलीथिन जमीन में दबकर सैकड़ों वर्ष तक पड़ी रहती है। इससे भूमि पानी को नहीं सोख पाती है, वह दिन दूर नहीं जब लोग पानी के लाइन लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ के फायदे बताते हुए कहा कि एक पेड़ एक वर्ष में 20 लाख टन कार्बनडाई ऑक्साइड को सोखता है। साथ ही एक लाख वर्ग मीटर की हवा को फिल्टर करने के साथ पेड़ के नीचे गर्मियों में औसतन चार डिग्री तापमान कम रहता है यदि किसी के घर के पास 10 पेड़ लगे है तो जीवन सात साल बढ़ सकता है।

नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक दिवाकर श्रीवास्तव ने कहा कि आपके परिवार से जब कोई बाजार जाए तो उसे साथ थैला ले जाने की जिद करें। पॉलीथिन से प्रत्यक्ष रूप से आपको गंदगी दिखाई पड़ती है। वही छुट्टा जानवर इसे खा लेते हैं, जिससे वे मर जाते है। गोष्ठी के बाद सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संजना श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी, बरखा नाग, अमृता, यशोदा, दीपा, सुशील त्रिपाठी, लवकुश कुमार, प्रदीप कुमार, हरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed