फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Encroachment demolished, debris not removed; traffic movement disrupted.

Bahraich News: अतिक्रमण ढहाया, नहीं हटाया मलबा, आवागमन बाधित

Mon, 10 Aug 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Encroachment demolished, debris not removed; traffic movement disrupted.
अतिक्रमण ढहाए जाने के बाद सड़क पर पड़ा मलबा।
मिहींपुरवा। भगवानपुर कुर्मियाना गांव में वर्षों से सरकारी रास्ते पर किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया, लेकिन इसका मलबा नहीं हटवाया। कार्रवाई के करीब 15 दिन बाद भी मलबा न हटाए जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण सहजराम तथा रामसेवक ने तहसील प्रशासन से सवाल किया है कि जब कब्जा हट गया तो रास्ते पर पड़ा मलबा कौन हटाएगा। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल मलबा हटवाने की मांग की है। मामले में एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रशासन शीघ्र मलबा हटवाएगा। इसके लिए कब्जेदार को नोटिस दिया जाएगा और मलबा हटाने में आने वाले खर्च की धनराशि भी उससे वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed