{"_id":"5e0241468ebc3e87b270946a","slug":"employees-landed-in-support-of-accountants-bahraich-news-lko499492166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों के समर्थन में उतरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों के समर्थन में उतरे कर्मचारी
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को लेखपाल संघ के धरने को संबोधित करते पदाधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर चल रहा लेखपालों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। लेखपालों के आंदोलन को जिले के 12 से अधिक कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन दे दिया है। इसके चलते आंदोलन और भी तेज होने की संभावना बढ़ गई है। कर्मचारी संघों ने मांगों के पूरा न होने पर कार्य बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के लेखपालों की ओर से मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के 15वें दिन मंगलवार को भी जिले के लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल आठ सूत्री मांगों को पूरा नहीं किए जाने और सरकार की ओर से उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से आक्रोशित हैं।
लेखपाल संघ के धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष चंद्र प्रताप, जिला मंत्री आरके वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने संबोधित करते हुए समर्थन देने की घोषणा की। वहीं अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के दयाराम, त्रिलोकीदास, संरक्षक सलाहुद्दीन खान, जनपद सचिव आर पंडित मशरीकी, पेंशनर्स एसोसिएशन के संयोजक सरदार सरजीत सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोपालशरण सिंह, बीडीओ संघ के सोमनाथ शर्मा, संयुक्त मोर्चा संघ के नरेंद्र मिश्रा, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंत्री ज्योति प्रकाश व सिंचाई विभाग के विभिन्न संगठनों की ओर से भी आंदोलन को समर्थन दिया गया है।
विज्ञापन
सभी ने लेखपालों की मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। अटेवा पेंशन बचाओ समिति के जिला संयोजक संदीप वर्मा व महामंत्री मनीष मिश्रा ने भी लेखपालों के आंदोलन को समर्थन दिया है। धरने को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह, जिला मंत्री त्रियुगीनरायन शुक्ला, रोहित शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, प्रभात अवस्थी, पवन चौहान, कमलेश शुक्ला, अभिनंदन सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर अवधेश कुमार, दीपिका दीक्षित, किरन यादव, रचना यादव, अनुज श्रीवास्तव, मुकेश यादव, सुनील अवस्थी, आशीष कुमार, पुष्पेंद्र शुक्ला, अभिनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।