फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Emphasis on organizing and empowering the Brahmin community.

Bahraich News: ब्राह्मण समाज को संगठित व सशक्त बनाने पर जोर

Sun, 23 Aug 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on organizing and empowering the Brahmin community.
संगठनात्मक बैठक को संबो​धित करते पदा​धिकारी।
बहराइच। परशुराम मंदिर रमपुरवा परिसर में रविवार को विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक एवं पदाधिकारी सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से परिषद के पदाधिकारी और समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अवध प्रांत अध्यक्ष पं. आनंद किशोर अवस्थी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच बनाकर उसे सक्षम और सशक्त करना है। उन्होंने भावी पीढ़ी को शिक्षित, संस्कारवान और कौशलयुक्त बनाने पर जोर दिया। पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुदेवाचार्य महाराज ने कहा कि वैदिक संस्कार, ध्यान, योग, पूजन-अर्चन और त्रिकाल संध्या जैसी परंपराओं के पालन से सनातन आर्ष परंपरा को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पं. राजकुमार बाजपेई ने सेवा और संगठन के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष पं. पुंडरीक पांडेय ने समाज के मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। अध्यक्षता प्रकाश मिश्र ने की। संचालन उमेश्वर पांडेय व पंकज शुक्ल ने किया। अतिथियों का सम्मान भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed