{"_id":"61e9973489a77455a32d4d40","slug":"elephants-ravage-five-bighas-of-crop-wasted-bahraich-news-lko614339096","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों का उत्पात, पांच बीघा फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों का उत्पात, पांच बीघा फसल बर्बाद
विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज के आंबा गांव में नेपाली हाथियों के उत्पात के बाद बर्बाद हुई फसल को दिखाते किसान?
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। आंबा गांव में पहुंचे हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के उत्पात में किसानों की पांच बीघा फसल बर्बाद हो गई। हाथियों की चिंघाड़ सुन ग्रामीण एकत्र हुए और पीपा व ढोल बजाकर हांका लगाया। ग्रामीणों की आवाज सुनकर हाथियों का झुंड जंगल की ओर गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन तब तक किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी थी।
कतर्नियाघाट रेंज का आंबा गांव जंगल से सटा हुआ है। बुधवार की रात जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड गांव में पहुंचा। हाथियों के झुंड ने गांव निवासी मोहर्रम अली का तीन बीघा और अनीस का दो बीघा गेहूं के फसल को रौंद दिया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर गांव के लोग जागे। सभी ने हाथियों के झुंड को देखा।
इस पर हांका लगाते हुए पीपा और ढोल पीटना शुरू किया। जिस पर हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया। हाथियों के झुंड को देखते हुए दहशत में ग्रामीण रात भर सो नहीं सके। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि वन कर्मियों को गांव भेजकर ग्रामीणों को सजग किया गया है। सभी को रिपोर्ट मिलने के बाद नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।