{"_id":"602957998ebc3ee9276a1935","slug":"elephants-destroy-19-bigha-wheat-crop-bahraich-news-lko5648470197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने तहस-नहस की 19 बीघा गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने तहस-नहस की 19 बीघा गेहूं की फसल
विज्ञापन
बहराइच : बिछिया में हाथियों के उत्पात में बर्बाद हुई फसल।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भवानीपुर गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन से हाथियों का झुंड किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद कर रहा है। शनिवार रात हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर बैरिकेडिंग तोड़कर गांव में पहुंच गया और 19 बीघा फसल पूरी तरह से तहस-नहस कर दी।
हाथियों के झुंड ने शनिवार रात किसान राजू की पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट कर दी। इसके बाद उनके खेत के बगल में स्थित किसान बालकराम की एक बीघा फसल भी नष्ट कर दी। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए थाली व पीपे बजाए मगर हाथियों का झुंड टस से मस नहीं हुआ। लगभग एक घंटे बाद हाथियों के झुंड ने किसान पेशकार, पल्लू व ननकऊ की 13 बीघा फसल पूरी तरह से रौंद डाली।
किसान पूरी रात जागकर शोर मचाते रहे। पीपे व थाली पीटते रहे मगर हाथियों पर कोई असर नहीं हुआ। भोर में हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया। हाथियों के झुंड द्वारा बार-बार फसल तहस-नहस करने से किसान परेशान हैं। उन्हें अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण नरेश, झगड़ू, त्रिलोकी, राजेश ने बताया कि जिस तरह से हाथियों का झुंड हमारी फसल चौपट कर रहा है, उससे तो लगता है हमारे सामने अनाज की समस्या खड़ी हो जाएगी।