{"_id":"67e444dc3f4da45d09069867","slug":"elephant-reached-bhawanipur-railway-gate-villagers-were-scared-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128275-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भवानीपुर रेलवे फाटक पहुंचा हाथी, सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भवानीपुर रेलवे फाटक पहुंचा हाथी, सहमे ग्रामीण
Wed, 26 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट-बिछिया मार्ग पर भवानीपुर रेलवे फाटक के पास डटा हाथी।
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे आबादी क्षेत्र में हाथियों की दस्तक लगातार जारी है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार सुबह एक टस्कर हाथी भवानीपुर रेलवे फाटक के पास पहुंच गया। इससे वहां लोगों में अफरातफरी मच गई। काफ देर तक चहलकदमी करने के बाद गजमित्रों के हांका लगाने पर हाथी जंगल में लौट गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
कतर्नियाघाट-बिछिया मार्ग स्थित भवानीपुर रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह लगभग सात बजे टस्कर हाथी ने दस्तक दी। हाथी को देख गेट पर तैनात रेलवे पॉइंटमैन निरंजन कुमार के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना प्रभारी स्टेशन मास्टर बिछिया जावेद अहमद को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना वन विभाग व गजमित्रों को दी। सूचना पर गजमित्रों की टीम मौके पर पहुंची और हांका लगाना शुरू किया, लेकिन हाथी लगभग एक घंटे तक चहलकदमी करता रहा। हाथी बिछिया-गिरिजापुरी सड़क पार कर बिछिया प्लांटेशन भी पहुंचा। हाथी पहुंचने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणोंं की भीड़ उमड़ पड़ी। वाचर संजय ने ग्रामीणों व गजमित्रों के साथ मिलकर हाथी को जंगल में खदेड़ा।
सावधान रहें ग्रामीण
ग्रामीणों को सावधान रहने की जरूरत है। गजमित्र एक्टिव हैं। हाथी के हर मूवमेंट पर गजमित्र नजर बनाए हुए हैं। शाम के समय घर से बाहर न निकलें। कहीं भी जाएं तो समूह में जाएं।
विज्ञापन
अभिषेक, हाथी विशेषज्ञ