फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Electricity system collapsed in the heat, people spent the night awake

Bahraich News: गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था, जागकर गुजारी रात

Thu, 12 Jun 2025 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 12 Jun 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity system collapsed in the heat, people spent the night awake
नवाबगंज में बिजली न होने पर जल रही मोमबत्ती। 
बहराइच। तराई में अचानक बढ़ी उमस भरी गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई। मंगलवार रात शहर में आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने पूरी रात जाग कर बिताई। नाराज लोगों ने बक्शीपुरा पावर हाउस का घेराव व प्रदर्शन किया। शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती का सिलसिला पूरी रात चला और 100 से अधिक गांव प्रभावित रहे।
विज्ञापन

शहर के बक्शीपुरा नई बस्ती, मेवातीपुरा, नाजिरपुरा, काजीपुरा, जोशियापुरा, हमलापुरा, अकबरपुरा, रायपुर राजा आदि क्षेत्रों में मंगलवार की रात नौ बजे के आसपास अचानक बिजली गुल हो गई। लोगों ने इसे सामान्य कटौती समझा, लेकिन बिजली घंटों तक नहीं आई। लोगों ने पावर हाउस पर फोन कर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में पूरी रात बिजली कटी रही और लोग घरों के बाहर व छत पर टहलते नजर आए। उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेचैन रहे और पूरी रात जाग कर बिताई। सुबह लगभग चार से पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई, तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि कई मोहल्लों में लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमजापुरा निवासी रश्मि, अमित, सुमन, सौम्या, अजय आदि ने बताया कि पूरी रात बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई। लोगोंं का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदारों का फोन पूरी रात नहीं उठा। ऐसे में अगर कहीं हादसा हो जाए, तो इसकी सूचना देना भी मुश्किल होगा।


ग्रामीण क्षेत्रों मेंं रोस्टर धड़ाम, 10 से 12 घंटे मिल रही बिजली
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो गई है। महसी तहसील और महसी खास सब स्टेशन के पांच फीडरों से आपूर्ति वाले 100 गांवों में लगभग 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। ग्रामीण संजय कुमार, अभिनय कुमार, ललित कुमार, आशीष कुमार, अर्जुन, रामू, विशंभर शुक्ला आदि ने बताया कि हर दस मिनट पर कटौती होती है और रात में लो वोल्टेज की समस्या रहती है।
खुटेहना क्षेत्र में भी कटौती व लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान हैं। खुटेहना निवासी मोहम्मद सेन, अजय पाठक, पंकज जायसवाल आदि ने बताया कि वोल्टेज इतना कम रहता कि इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पाता। मात्र 10 से 12 घंटा आपूर्ति मिल रही। नवाबगंज क्षेत्र के लगभग 250 गांव भी लो वोल्टेज व कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 5000 की क्षमता वाले नवाबगंज उपकेंद्र पर 11000 कनेक्शन हैं। इससे 10 से 12 घंटे की आपूर्ति मिल रही है। रिसिया निवासी संजय चिरानिया, सुधीश अग्रवाल आदि ने बताया कि अघोषित कटौती से लोग त्रस्त हैं, वहीं जिम्मेदार फोन तक नहीं उठाते।

पयागपुर निवासी व्यापारी सतेंद्र केडिया ने बताया कि कटौती का असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। उन्होंंने बताया कि हर 30 मिनट पर ट्रिपिंंग होती है।
उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शाम होते ही लोड बढ़ जाता है और ट्रिपिंग होती है। जांच में कई स्थानों पर स्वीकृत भार से अधिक उपभोग किया जाना मिला है। सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुचारू आपूर्ति के लिए जर्जर तार और ट्रांसफार्मर भी बदले जा रहे हैं। विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से चरदा, शिवपुर, बाबागंज के भी सैकड़ो गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed