फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Electricity supply will be stopped in Raipururaja locality tomorrow

पाइप लाइन की मरम्मत को लेकर कल रहेगा शटडाउन

Sat, 27 Feb 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be stopped in Raipururaja locality tomorrow
बहराइच। शहर के जेलरोड स्थित मोहल्ला रायपुरराजा चर्च के सामने पेयजल की पाइप लाइन कई महीनों से क्षतिग्रस्त है। पाइप लाइन के पास से ही बिजली विभाग की ओर से बिछाई गई भूमिगत केबल भी है। इसलिए जर्जर पाइप लाइन को दुरुस्त कराने मेें नपाप प्रशासन को खासी परेशानी हो रही थी। पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से मोहल्लेवासियों को पेयजल को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी ने भी जिले मेें दस्तक देनी शुरू कर दी है। मोहल्लेवासियों ने मामले की शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की थी।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद के ईओ पवन कुमार ने एक्सईएन विद्युत को पत्र भेजकर जलकल व्यवस्था के लिए एक मार्च को शटडाउन करने की मांग की थी। ईओ के पत्र को संज्ञान मेें लेते हुए एक्सईएन विद्युत ने एक मार्च को जेल रोड की विद्युत आपूर्ति बंद करने का निर्देश जारी किया है। बख्शीपुरा उपकेंद्र के जेई राजतिलक ने बताया कि एक मार्च को जेलरोड स्थित रायपुरराजा मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ईओ ने बताया कि एक मार्च को विद्युत विभाग की ओर से शटडाउन लेने के बाद पाइप लाइन दुरुस्त कराने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed