{"_id":"5957dcb24f1c1b59448b49b3","slug":"electricity-stalled-for-seven-days-3-thousand-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से बिजली ठप, तीन हजार आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन से बिजली ठप, तीन हजार आबादी परेशान
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूढ़ गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर अधिक लोड व ट्रिपिंग के कारण सात दिन पूर्व फुंक गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के जेई से की। इस पर जेई ने दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक जला ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। जिससे गूढ़ गांव की तीन हजार आबादी बिजली और पानी के लिए तरस रही है। परेशान लोगों ने एक्सईएन से मामले की शिकायत की है।
प्रदेश सरकार ने ट्रांसफार्मर फुंकने पर 48 घंटे में उसे बदलने का दिशा निर्देश जारी किया है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में प्रदेश सरकार के दावे की हवा पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी निकाल रहे हैं। मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत गूढ़ गांव में सात दिन पूर्व विद्युत ट्रांसफार्मर अधिक लोड व ट्रिपिंग के कारण फुंक गया था।
इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की तो उन्होंने दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन सात दिन बीत गए हैं और अभी तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है। जिससे गांव की तीन हजार आबादी बिजली और पानी के लिए तरस रही है।
विज्ञापन
गांव निवासी राजेश कुमार, धर्मेद्र कुमार, संजीव पांडेय, संजय दीक्षित, दिलशाद अहमद, पांचू आदि ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी ग्रामीणोें की शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बत्ती गुल होने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। परेशान ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए एक्सईएन आरिफ अहमद को पत्र लिखा है। वहीं, इस बारे में एक्सईएन विद्युत आरिफ अहमद का कहना है कि जानकारी मिली है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा।