{"_id":"878de5ba6d6e2b2f116569e632a160c1","slug":"electricity-facility-will-improve-in-bahraich-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन लॉस और ट्रिपिंग में कमी लाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन लॉस और ट्रिपिंग में कमी लाने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहरवासियों को अब न तारों के मकड़जाल का खतरा सताएगा न ही विद्युत पोल गिरने का। लाइन लॉस, ट्रिपिंग की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलने वाली है।
व्यवस्था सुधारने के लिए शासन ने 95.35 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 180 किलोमीटर भूमिगत विद्युत लाइनें बिछेंगी, जिससे 35 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
जून 2016 तक प्रोजेक्ट पूरा होेने की उम्मीद है। इस सुविधा से बिजली चोरी भी थमेगी। बुधवार को परियोजना का शुभारंभ जिलाधिकारी अभय कुमार ने पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
शहर के लोग बिजली की समस्या से अरसे से परेशान हैं। कभी ट्रिपिंग के चलते बिजली गुल होती है तो कभी तार टूटने की घटनाएं होती हैं।
इससे निजात दिलाने के लिए पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने शासन को पत्र लिखा था, जिसके तहत शासन ने बहराइच शहर में भूमिगत विद्युत लाइन से लैस करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है।
95.35 करोड़ का बजट परियोजना के लिए स्वीकृत किया गया है। मुंबई की कार्यदायी संस्था मेसर्स जय सिंह वायर प्राईवेट लिमिटड को परियोजना पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके तहत शहर के गली, मोहल्लों और मुख्य मार्गों को मिलाकर लगभग 180 किलोमीटर एलटी और एचटी विद्युत लाइनें भूमिगत की जाएंगी।
परियोजना का शुभारंभ मंगलवार को जिलाधिकारी अभय कुमार ने सिविल लाइंस में गुरुनानक चौक के पास विद्युत उपकेंद्र में पूजन-अर्चन कर किया।
भूमि पूजन के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना को बरसात से पहले पूरा किया जाना है। प्रयास होगा कि जून तक भूमिगत विद्युत केबलों से शहर में बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाए, जिससे दरगाह के जेठ मेले में बिजली की समस्या से निजात मिले।
गर्मी में लोगों को बिजली के संकट से न गुजरना पड़े। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने की भी हिदायत दी।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद, अर्थ एवं सख्या अधिकारी एसके बघेल, परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार यासर शाह के पीआरओ ख्वाजा मोइनुद्दीन आदि मौजूद रहे।
उपकेंद्र पर जंक्शन बॉक्स से जुड़ेंगे केबल
अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद ने बताया कि शहर में बिजली के लगभग 35 हजार उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को भूमिगत केबल से विद्युत सप्लाई देने के लिए शहर में स्थापित 33/11 केवी के पांच उपकेंद्रों व 11 केवी के 24 फीडरों पर जंक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे, जहां से अनवरत विद्युत सप्लाई चलेगी।
थमेगी विद्युत चोरी, निल होगा लाइन लॉस
अधिशासी अभियंता ने बताया कि अभियान चलने के बावजूद अभी 8-10 फीसदी लाइनलॉस के संकट से विद्युत विभाग को गुजरना पड़ रहा है। भूमिगत केबल से विद्युत सप्लाई चालू होने पर लाइनलॉस निल होगा। पूरी तरह से विद्युत चोरी पर अंकुश लगेगा।