फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   election

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चलीं लाठियां, 11 लोग घायल

Fri, 05 Mar 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
election
बहराइच। बहादुरपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलें। दोनों पक्षों से 11 लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आठ लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सईद व अख्तर खान के बीच चुनावी रंजिश को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। बृहस्पतिवार देर शाम दोनों परिवारों के बच्चों का खेलते समय विवाद हो गया। बच्चों का विवाद जब दोनों परिवार के सदस्यों को पता चला तो लाठी-डंडे लेकर आमने-समाने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। आरोप है कि धारदार हथियार से भी हमला किया गया।
विज्ञापन

मारपीट में सईद की ओर से खुरशीद, आरिफ व अरशद को चोटें आई, जबकि अख्तर खान की ओर से शगीर अली, साहुन खां, सहाबुद़्दीन, शब्बीर व शमशाद को चोटें आईं। दोनों पक्षों की ओर से हो रहे विवाद की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर देहात कोतवाल ओपी चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। देहात कोतवाल ओपी चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में गश्त बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर नदौना गांव में पंचायत चुनाव को लेकर सीओ सिटी टीएन दूबे बैठक कर लोगों से शांति की अपील कर रहे थे, उधर बहादुरपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर ही जमकर लाठियां चटकी। पुलिस ने गश्त कर लोगों को जागरूक करने का दावा कर रही है, लेकिन दावा हवाहवाई साबित हो रहा है।

आगामी चुनाव को देखते हुए गांव-गांव व थानों पर शांति समिति की बैठक की जा रही है। लोगों को चुनाव में सहयोग प्रदान करने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके अगर कोई भी कानून के खिलाफ कार्य करेगा, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed