{"_id":"68ffc1d6da7c397f760e3157","slug":"elderly-woman-dies-in-bike-collision-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138767-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
Tue, 28 Oct 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। महराजगंज बाजार के निकट सोमवार शाम को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल जा रहीं बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तिलकपुरवा गांव निवासी सुंदरा देवी (70) प्रतिदिन की तरह शाम को खेत की निगरानी करने के लिए निकली थीं। उनके पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि मां जब महराजगंज मोड़ के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला। हरदी थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।