{"_id":"684f3ca91548a2978a0b51dc","slug":"elderly-man-dies-under-suspicious-circumstances-juice-shop-owner-under-suspicion-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132189-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, जूस दुकान संचालक पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, जूस दुकान संचालक पर संदेह
Mon, 16 Jun 2025 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज के हंसना मुलई निवासी बाबू राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस प
बहराइच। ग्राम पंचायत हसना मुलई निवासी बाबूराम (65) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाबूराम लखनऊ स्थित एक जूस की दुकान पर काम करते थे। परिजनोंं ने जूस दुकान संचालक पर संदेह जताया है और कोतवाली कैसरगंज में तहरीर देकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है।
कैसरगंज के हसना मुलई निवासी संजय ने बताया कि उनके पिता बाबूराम लखनऊ के तेलीबाग स्थित एक जूस के दुकान में काम करते थे। शनिवार को दुकान संचालक का अचानक फोन आया कि उनके पिता की तबीयत खराब हो गई है। सूचना पर परिजन तत्काल लखनऊ पहुंचे और अस्पताल का नाम पूछा। इस पर दुकान संचालन ने तीन से चार अस्पतालों का नाम बताकर बरगलाया। जब हम लोग ज्यादा परेशान हुए तो अवध बस अड्डे पर रुकने पर कहा और कुछ देर बाद एंबुलेंस में बाबूराम का शव लेकर पहुंचा। दुकान संचालक का यह कृत्य घटना को संदिग्ध बनाता है। इसे देखते हुए कोतवाली कैसरगंज में तहरीर देकर शव के पोस्टमार्टम की मांग की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर दी जाएगी।