फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly man dies in road accident; teenager in critical condition.

Bahraich News: सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, किशोर की हालत गंभीर

Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in road accident; teenager in critical condition.
विशेश्वरगंज। पुरैना तिराहे के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। कंछर गांव निवासी रामदीन शाम करीब सात बजे सब्जी लेने पुरैना तिराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच-गोंडा मार्ग पर किसी वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक की बहू माधुरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी संदीप कुमार दूबे ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। उधर, इसी गांव का 16 वर्षीय किशोर हर्षित बुधवार सुबह पुरैना मोड़ जाते समय बहराइच-गोंडा राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed