फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly bike rider dies in road accident, young man injured

Bahraich News: सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की माैत, युवक घायल

Thu, 26 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 26 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies in road accident, young man injured
बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा हाईवे पर जेतेश्वर तिराहे के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


दरगाह क्षेत्र की ग्राम पंचायत डीहा निवासी अरुण कुमार चौधरी (26) व इमामी (65) बुधवार की दोपहर किसी कार्य से रिसिया जा रहे थे। इस दौरान जेतेश्वर चौराहे के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अरुण व इमामी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान इमामी की मौत हो गई। वहीं अरुण का इलाज चल रहा है। रिसिया थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed