{"_id":"66031ad94e48362dfe078ce4","slug":"eight-killed-10-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-slko1011-111706-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में आठ की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में आठ की मौत, 10 घायल
Wed, 27 Mar 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर/रिसिया/हुजूरपुर/महसी। होलिका दहन व होली का दिन जिले में हादसों के नाम रहा। दो दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
रानीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोबरहा निवासी सलमा बेगम (58), रसिक उल्लाह (63), राजिया (35), जैतून (67), नाजिया (12), सानिया (19), अख्तर (12) व शोएब (27) सभी एक बोलेरो में बैठकर रविवार को रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मटेरा बाजार गए थे। जहां से सभी घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामगांव थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा राजमार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो हाईवे किनारे गड्ढे में गिर गई। सूचना पर रामगांव थाना प्रभारी शशिराणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां इलाज के दौरान सलमा बेगम की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल नाजिया को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे में मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
फखरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को होली के दिन ग्राम पंचायत अख्तियारापुर निवासी शशांक सिंह (20) अपने छोटे भाई प्रशांत सिंह (12) के साथ बाइक से होली खेलने जा रहे थे। इसी दौरान फखरपुर-जैतापुर मार्ग पर हरिहरपुर चौराहे के पास सामने से आ रहे कंदौली निवासी अन्नू विश्वकर्मा (28) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए और अन्नू विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं गंभीर रूप से चोटिल शशांक सिंह व प्रशांत सिंह को सीएचसी फखरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, यहां इलाज के दौरान शशांक की मौत हो गई। वहीं प्रशांत को चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। राहगीरों के मुताबिक युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। शशांक के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। उप निरीक्षक अलाउद्दीन ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। अन्नू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं, हरदी थाना क्षेत्र के महसी में युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 28 साल है।
होली के दिन दो युवकों की जान गई
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के धनपारा निवासी अभिषेक (17) होली खेलने के लिए कैसरगंज गया था। जहां से घर लौट रहा था। इसी दौरान हुजूरपुर-कैसरगंज मार्ग पर पुरैनी चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से चोटिल अभिषेक को सीएचसी चिरौयाटांड ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर होली खेलने घर जा रहे गोंडा के करनैलगंज निवासी संदीप (30) को सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद संदीप को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार घायल अवस्था में मौके से भाग गया। संदीप पयागपुर थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर मुनीम था और सोमवार को घर जा रहा था।
फिसली बाइक, युवक की मौत
रिसिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहनवाजपुर निवासी सुरजीत निषाद (29) सोमवार को बाइक से होली खेलने गया था। जहां से लौटते समय गांव के पास उसकी बाइक फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरजीत को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। राहगीरों के मुताबिक उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
बेकाबू बाइक पलटी, बेटे की मौत, मां घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के पथारकला निवासी बहाऊ (45) सोमवार को मां रामदेवी (75) के साथ शंकरपुर गया था। जहां से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां बहाऊ की मौत हो गई। वहीं रामदेवी का इलाज जारी है। राहगीरों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।