फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight Indians escaped from Nepal's Quarantine Center

नेपाल के क्वारंटीन सेंटर से भागे आठ भारतीय नागरिक

Thu, 14 May 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Eight Indians escaped from Nepal's Quarantine Center
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के बर्दिया जिले में आठ भारतीय श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया था। गुरुवार सुबह सभी क्वारंटीन युवक नित्यक्रिया के बहाने वहां से फरार हो गए। इससे हड़कंप मच गया। नेपाली अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

नेपाल के जुम्ला जिले में सैकड़ों भारतीय श्रमिक मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के चलते सभी वापस घर आ रहे थे। भारतीय अधिकारियों की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण सभी को बर्दिया जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रयागपुर में क्वारंटीन कर दिया गया था। इनमें आठ नागरिक बहराइच जिले के चितलहवा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

बर्दिया के डीएम प्रेमलाल लामिछाने ने बताया कि भारत आने की अनुमति न मिलने के कारण सभी जिले में क्वारंटीन थे। इन सभी की स्वास्थ्य जांच करायी गयी थी। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। गुरुवार को सभी नागरिक नित्यक्रिया के लिए निकले, इसके बाद से सभी क्वारंटीन सेंटर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया। बर्दिया के डीएम ने बताया कि सभी भारतीय प्रयागपुर में क्वारंटीन थे। गुरुवार की सुबह वह बिना बताए कहीं चले गए। इसकी सूचना भारतीय अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed