{"_id":"650dd54eee14bf39c6015628","slug":"eight-and-a-half-kilometers-into-the-city-bypass-will-be-built-in-will-get-relief-from-jam-bahraich-news-c-98-1-slko1013-3591-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शहर में साढ़े आठ किमी. में बनेगा बाईपास, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शहर में साढ़े आठ किमी. में बनेगा बाईपास, जाम से मिलेगी निजात
Fri, 22 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास लगा जाम। -संवाद
टिकोरा मोड़ से गोंडा-बलरामपुर मार्ग के बीच होगा निर्माण,
एनएचआई के पास भेजा गया प्रस्ताव, केंद्रीय परिवहन मंत्री की मंजूरी का इंतजार
बाईपास बनने से यातायात व्यवस्था में भी होगा सुधार
बहराइच। शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए कवायद शुरू हुई है। शहर में साढ़े आठ किलोमीटर लंबा बाईपास बनना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा गया है। लेकिन लागत ज्यादा होने के चलते प्रदेश सरकार ने इसे केंद्र सरकार से बनवाने के लिए एनएचआई काे भेजा है। अब केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री की सहमति मिलते ही बाईपास बनने के काम को हरी झंडी मिल जाएगी। इसके बाद बाईपास बनने से लोगों को जाम के झाम से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।इस समय शहर में जाम की समस्या नासूर बन गई है। रोजाना सुबह 10 बजे से शहर में लखनऊ हाईवे से लेकर , डीएम तिराहा, डिगिहा तिराहा, पानी टंकी चौराहा से लेकर अस्पताल चौैराहा व छावनी से घंटाघर से लेकर चांदपुरा चौराहा तक जाम लगा रहता है। यही हाल अन्य चौराहों का भी है। इन चौराहों पर ट्रैफिक के जवान मुस्तैद हैं, लेकिन इसके बाद भी दिन भर यातायात व्यवस्था बदहाल ही रहती है।
सुबह के समय सरकारी कार्यालय जाने वाले लोगों व स्कूल जाने वाले बच्चों के घर से बाहर निकलते समय जहन में यही बात आती है कि ट्रैफिक जाम से होकर गुजरना पड़ेगा। सड़क के किनारे फैले अतिक्रमण से भी जाम की समस्या पैदा होती है। अब इसी समस्या से निपटने के लिए बाईपास बनने की कवायद में तेजी आ रही है। यदि जल्द ही बाईपास बन गया तो इस समस्या से हर किसी को राहत मिलेगी। संवाद
सांसद व विधायकों ने किया प्रयास
शहर में बाईपास बनवाने के लिए सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक अनुपमा जायसवाल, विधायक सुभाष त्रिपाठी, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी लगातार प्रयास कर रहे है। ये जनप्रतिनिधि कई बार इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने भी उठा चुके हैं। सीएम के स्तर से बाईपास बनवाने का आश्वासन भी मिला है। लेकिन अब जब लोकनिर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा तो इसे एनएचआई को भेज दिया गया है। जिसके बाद अब बाईपास बनाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की हरी झंडी मिलना जरूरी हो गया है। जिले के जनप्रतिनिधि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराने के लिए केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री से मिलने की तैयारी में है। ऐसे में आने वाले समय में यह काम आसानी से होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
शासन को भेजा गया प्रस्ताव
शहर में करीब साढ़े आठ किलोमीटर में बाईपास बनेगा। लोकनिर्माण विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बाईपास बनने से शहर में जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी। -शालिनी प्रभाकर, सिटी मजिस्ट्रेट