{"_id":"a01b71b83cf7ad45cb62298b7c2be9bf","slug":"during-findinng-son-father-s-death-uncle-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को खोजने निकले पिता की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को खोजने निकले पिता की मौत, चाचा घायल
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से अचानक लापता हुए बेटे को खोजने निकले पिता और चाचा मंगलवार को हादसे का शिकार हो गए। बहराइच गोंडा मार्ग पर पैतोरा मोड़ के पास गोंडा की ओर से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में किशोर के पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैंकर को कब्जे में लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक फरार है।
विकासखंड के पड़री गांव निवासी कल्पवृक्ष मौर्य (45) का बेटा रामू (12) सोमवार शाम अचानक घर से लापता हो गया था। रिश्तेदारी में खोजबीन के बावजूद बेटे का पता नहीं लगा। इस पर आसपास के बाजारों में बेटे की तलाश शुरू की गई। बेटे की तलाश में कल्पवृक्ष अपने भाई रामचंदर (42) के साथ सोमवार रात पयागपुर बाजार आए। यहां भूपगंज, बस अड्डा बाजार और रेलवे स्टेशन पर छानबीन की लेकिन बेटे का पता नहीं चल सका।
मायूस पिता और चाचा देर रात बाइक से घर लौटने लगे। दोनों जब बहराइच-गोंडा मार्ग पर पैंतोरामोड़ पर पहुंचे तभी गोंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों भाई 30 मीटर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
चीख सुनकर लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को रुकवा लिया लेकिन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय सिंह ने एंबुलेंस से दोनों भाइयों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही कल्पवृक्ष ने दम तोड़ दिया। रामचंदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
थानाध्यक्ष का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को कब्जे में लिया गया है। कल्पवृक्ष के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।