फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich Road Accident News: Dumper Collided With Auto in Bahraich Many People Died

बहराइच में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की ऑटो से भिड़ंत, अब तक छह की मौत, 9 का चल रहा इलाज

Sat, 06 May 2023 02:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 May 2023 02:52 PM IST
सार

Bahraich Accident News: तिलक कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी रात में वापस लौट रहे थे। रात एक बजे के आसपास सभी ऑटो सवार लखनऊ- बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे। तभी तेज रफ्तार में डंपर ने ऑटो को रौंद दिया।

विज्ञापन
Bahraich Road Accident News: Dumper Collided With Auto in Bahraich Many People Died
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज कस्बे में गुरुवार रात एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो सवार लोगों को एक डंपर ने रौंद दिया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घायल नौ लोगों का इलाज चल रहा है। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मृत लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। सभी लोग तिलक कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे। 

विज्ञापन


जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव से तय हुआ था। गुरुवार को तिलक कार्यक्रम था। जिस पर मंशाराम रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ तिलक लेकर रूकनापुर गांव ऑटो से गया था।
विज्ञापन


तिलक कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी रात में वापस लौट रहे थे। रात एक बजे के आसपास सभी ऑटो सवार लखनऊ- बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे। तेज रफ्तार में डंपर ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। एक घायल की मौत अस्पताल में हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। जानकारी पर कोतवाल दद्दन सिंह, सीओ कमलेश सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डंपर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया । उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed