फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Due to repair of jointer, Sanjay Setu lost 6 km. long jam

Bahraich News: ज्वाइंटर की मरम्मत से संजय सेतु पर लगा छह किमी. लंबा जाम

Thu, 10 Oct 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 10 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Due to repair of jointer, Sanjay Setu lost 6 km. long jam
जरवलरोड(बहराइच)। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर जरवलरोड में स्थित संजय सेतु पर जाम की समस्या आम होती जा रही है। बुधवार को संजय सेतु के ज्वाइंटर में आए गैप को दुरुस्त करने के चलते भीषण जाम लगा। इसमें हजारो छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। इस दोरान बुजुर्गों व बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जरवलरोड में सरयू नदी पर बने संजय सेतु के ज्वाइंटर में गैप आ गया था। इसके चलते हादसे की आशंका बनी हुई थी। जिसको लेकर अमर उजाला में खबर का प्रकाशन किया गया था। इसका संज्ञान लेकर बुधवार को जिम्मेदार संजय सेतु पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरु किया। मरम्मत कार्य के चलते पुल पर भीषण जाम लगा और लगभग छह किलोमीटर तक सिर्फ वाहन ही वाहन नजर आए। थोड़ी ही देर में पुल के दोनों तरफ हजारों वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे जरवलरोड थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद ने पुलिस कर्मियों के साथ एक तरफ से वाहनों को निकलवाना शुरु करवाया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच समेत नेपाल के लोग भी राजधानी जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed