{"_id":"6190022ac98b2111a7756ee4","slug":"dragon-king-won-the-final-match-bahraich-news-lko6042994195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रैगन किंग ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रैगन किंग ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज के ग्राम गंडारा में आयोजित जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला शनिवार को ड्रैगन किंग व इलेवन स्टार के बीच खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा। मुकाबले में ड्रैगन किंग की टीम ने तीन रनों से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रैगन किंग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। ड्रैगन किंग की ओर से बल्लेबाजी करते हुए इमरान ने 46 व चांद ने 42 रनों का योगदान दिया। इलेवन स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए नफीस ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार की टीम ने भी बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर महज 133 रन ही बना सकी।
इलेवन स्टार की ओर से फरमान ने 58 व शेरू ने 23 रन बनाए। ड्रैगन किंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए चांद व कदीम ने तीन-तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चांद को दिया गया। समाजसेवी बकाउल्लाह ने दोनों टीमों को नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर मो.गौस खान, अरमान खान, अली हुसैन, सालिम खान, मेराज अहमद, नूर आलम, ओसामा, मोमिन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।