{"_id":"6491e56249b38148020726f8","slug":"dont-shoot-sir-i-am-present-myself-bahraich-news-c-104-1-slko1050-161-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 'गोली न मारना साहब मैं स्वयं हाजिर हूं...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 'गोली न मारना साहब मैं स्वयं हाजिर हूं...'
Tue, 20 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सेमरी चकपिहानी में भाजपा नेता की कुछ दिन पूर्व हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो अभियुक्तों ने मंगलवार को नाटकीय ढंग से कोतवाली भिनगा में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पूर्व दोनों अभियुक्त साहब 'गोली न मारना साहब मैं स्वयं हाजिर हूं..' लिखी तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे।
कोतवाली भिनगा क्षेत्र के चकपिहानी में भाजपा नेता माता प्रसाद उर्फ करिया की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने छह अन्य लोगों का नाम शामिल किया था। इसमें से दो अभियुक्त नेपाल भागते समय पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए थे।
भागते समय अभियुक्त के पैर में गोली लगी थी। इस घटना से भयभीत मामले में वांछित राम अवतार निवासी चकपिहानी व पुतराम वर्मा निवासी बालानगर ने मंगलवार सुबह नाटकीय ढंग से कोतवाली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ''गोली न मारना साहब मैं स्वयं हाजिर हूं..'' लिखी तख्ती लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। वहीं घटना में आरोपित कमला चौधरी निवासी उदईपुर व दिनेश पटेल निवासी राजापुर थाना इकौना वांछित है। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।