फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dogs injured two people

Bahraich News: कुत्तों ने दो लोगों को किया जख्मी

Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dogs injured two people
बहराइच। मोतीपुर क्षेत्र में कुत्तों का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने एक बालक समेत दो लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मोतीपुर क्षेत्र के जुगुनिया गांव में रविवार सुबह घर के सामने खेल रहे चार वर्षीय कुलदीप पर अचानक कुत्तों ने हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक बालक के पैर में दांत लग चुके थे।
विज्ञापन


इसी तरह गांव निवासी रामराज (50) खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों के लाठी-डंडे लेकर दौड़ने पर जान बच सकी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहीपुरवा ले जाया गया, जहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार किया गया। इससे एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में कुत्तों ने दो बालिकाओं पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था। लगातार हो रहीं घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से कुत्तों को जल्द पकड़वाने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed