{"_id":"5f906ec78ebc3e9baf5ce6c0","slug":"do-not-lose-confidence-under-any-circumstances-daughters-bahraich-news-lko546456970","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी हाल में आत्मविश्वास न खोएं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी हाल में आत्मविश्वास न खोएं बेटियां
विज्ञापन
बहराइच के महिला थाने में बुधवार को आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महिलाएं व बालिकाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कोई भी काम उनके लिए असंभव नहीं है। वे अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। परिस्थितियां कैसी भी हों, व्यक्ति को अपने ऊपर विश्वास बनाए रखना चाहिए। ऐसे बहुत से उदाहरण हैं, जिसमें महिलाओं व बेटियों ने विषम परिस्थितियों से निकल कर एक सफल व समृद्ध जीवन जिया है। महिलाएं व बेटियां किसी भी स्थिति में अपना आत्मविश्वास न खोएं और अपने आप को किसी से कम न समझें। यह बातें महिला शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी व सीडीओ कविता मीना ने कहीं।
बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से चलाए जरा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बुधवार को महिला थाने में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ कविता मीना ने कहा कि बालक-बालिका में भेद न करें। सभी को समान रूप से अच्छी शिक्षा दिलाकर सशक्त बनाएं। जब बालिका शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों को शिक्षित करती है। महिलाएं व बेटियां किसी भी स्थिति में अपना आत्मविश्वास न खोएं और अपने आप को किसी से कम न समझें।
सीडीओ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर शिक्षा ग्रहण करने तक की व्यवस्था की गई है। बालिकाओं को शिक्षा व संस्कार दिलाकर उनका सही उम्र पर ही विवाह करें। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, सीडीपीओ दीपा गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष मंजू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाल विवाह सबसे बड़ा अभिशाप
सीडीओ कविता मीना ने कहा कि बाल विवाह करके मां-बाप अपने बेटी व बेटे के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। अगर कोई भी मां-बाप अपने बेटे व बेटी को कोई बड़ा गिफ्ट दे सकता है तो वह एजुकेशन। सीडीओ ने अपील किया कि कोई भी मां-बाप बाल-विवाह कतई न करें। बाल विवाह सबसे बड़ा अभिशाप है।
रुपईडीहा पहुंचा जागरूकता वाहन
मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया जा रहा जागरूकता वाहन बुधवार को रुपईडीहा पहुंचा। बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता वाहन ने प्राइमरी स्कूल, सीमांत पीजी कॉलेज, असंबेली ऑफ गॉड चर्च स्कूल समेत अन्य जगह पहुंचकर जानकारी दी।