{"_id":"6f6837951d4c43e2ff18605fdc471273","slug":"dm-stopped-the-pay-of-three-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर तीन अफसरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर तीन अफसरों का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 23 Jun 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने चौपाल से गैरहाजिर रहे तीन अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। इस दौरान स्वास्थ्य, पशुपालन विभाग, बिजली, इलाहाबाद बैंक व अन्य विभागों की तरफ से लगाए गए कैंपों में ग्रामीणों की खासा भीड़ उमड़ी।
प्रशासन चला जनता के द्वार की तर्ज पर डीएम अभय कुमार ने कैंप के आयोजनों पर जोर देना शुरू कर दिया है। सुजौली प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के परिसर में आयोजित कैंप में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता मो. जावेद व नेडा के परियोजना अधिकारी कैलाश चौरसिया नदारद रहे।
डीएम ने तीनों अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि लोहिया आवास के 897, समाजवादी पेंशन के लिए 372, वृद्धावस्था पेंशन के लिए 16, विधवा पेंशन के लिए 16 एवं विकलांग पेंशन के लिए 10 अभ्यर्थियों ने आवेदन पेश किए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित चिकित्सा शिविर में 508 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 21 लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र दिया गया। पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में 130 पशुओं का टीकाकरण व 112 का उपचार किया गया। बिजली कनेक्शन के लिए चार ग्रामीणों ने आवेदन पेश किए हैं।