{"_id":"69333d688860e1a0670baede","slug":"dm-meets-family-of-girl-injured-in-wolf-attack-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-140790-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भेड़िये के हमले में जख्मी बालिका के परिजनों से मिले डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भेड़िये के हमले में जख्मी बालिका के परिजनों से मिले डीएम
Sat, 06 Dec 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम भेड़िये के हमले में घायल हुई बालिका अनुष्का के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपचार किसी भी स्तर पर लापरवाही के बिना प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।
जिलाधिकारी ने 29 नवंबर को भेड़िये के हमले में घायल हुए बालक स्टार पुत्र रोशन के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि गांव में भेड़िये की दहशत से निजात दिलाने के लिए दो शूटर तैनात कर दिए गए हैं, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने रात के समय बिजली कटौती न करने के निर्देश दिए। साथ ही डीसीओ को निर्देशित किया गया कि गन्ने की फसल जल्द कटवाने की व्यवस्था कराई जाए, जिससे खेतों में छिपे वन्यजीवों की गतिविधि कम हो सके। इस मौके पर एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।