{"_id":"5fce61938ebc3ecfa6096a27","slug":"dm-expressed-displeasure-over-slow-progress-of-construction-projects-bahraich-news-lko553690026","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। डीएम ने निर्देश दिया कि विभागीय अधिकारी अपने विभाग से कार्यों की प्रगति की अपने स्तर से नियमित समीक्षा करते रहें और निर्माण कार्य से संबंधित स्थलीय निरीक्षण भी समय से करते रहें, जिससे निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ समय से कार्य को पूर्ण कराया जा सके।
नीति आयोग के पोषण एवं स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और पैदा हुए बच्चों के डाटा में अंतर पाये जाने पर डीएम शंभु कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि संयुक्त रूप से गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण एवं पैदा हुए बच्चों के अंतर से संबंधित डाटा की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। रूबर्न मिशन योजना में विभिन्न विभागों के लिए भूमि व्यवस्था के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर व पीडी को निर्देश दिये गये कि संयुक्त रूप से भूमि व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करें। जल निगम की पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि पूर्ण परियोजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तगत कराते हुए सफलता पूर्वक संचालन की कार्रवाई करायी जाय।
नगर निकाय के कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि राजकीय इंदिरा उद्यान कपूरथला की समुचित साफ-सफाई, पेयजल व शौचालय आदि की व्यवस्था कराते हुए पार्क को पूर्ण रूप से विकसित किया जाय। 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा में कार्य की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने सीडीओ कविता मीना को प्रतिमाह कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम सदर सौरभ गंगवार आईएएस, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, सीवीओ डॉ. बलवन्त सिंह, पीडी अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।