फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Diversion will remain in the city on the main dates of Sawan

Bahraich News: सावन की प्रमुख तिथियों पर शहर में रहेगा डायवर्जन

Thu, 06 Jul 2023 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Diversion will remain in the city on the main dates of Sawan
बहराइच। सावन माह के दौरान शहर क्षेत्र स्थित शिवालयों एवं मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने काे देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर ली है। इसको लेकर प्रमुख मार्गो पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शहर में ब्राहम्णीपुरा स्थित सिद्धनाथ मंदिर, बशीरगंज स्थित लालेश्वर मंदिर, महोलीपुरा स्थित संद्यारण माता मंदिर तथा जोशियापुरा स्थित टूटे बाबा मंदिर आदि स्थानों पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इसी के मद्देनजर 4 जुलाई से 31 अगस्त के मध्य 10, 17, 24 एवं 31 जुलाई तथा 08, 14, 21, 28 व 31 अगस्त को नगर क्षेत्र में मार्ग डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

इसके तहत गुरूनानक चौक से घंटाघर आने वाले वाहनों का डायवर्जन सीमा ग्लास हाउस से बड़ीहाट व दरगाह शरीफ की तरफ, छावनी बाजार से घंटाघर आने वाले वाहनों का डायवर्जन तांगा स्टैंड से चांदपुरा चौराहा की तरफ तथा रोडवेज पीपल तिराहा से घंटाघर आने वाले वाहनों का डायवर्जन मूंगफली चौराहा से बशीरगंज एवं चांदपुरा की तरफ होगा। सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि यातायात व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए यह डायवर्जन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed