फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   District-level competitions will begin tomorrow on Sports Day.

Bahraich News: खेल दिवस पर कल से शुरू होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

Wed, 26 Aug 2026 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
District-level competitions will begin tomorrow on Sports Day.
बहराइच। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 से 30 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला खेल अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर 29 अगस्त को हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 14 वर्ष तक के बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के साथ जूनियर बालक वर्ग में कुश्ती और फुटबाल प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली विद्यालयी टीमों और खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि पर सुबह नौ बजे तक स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय पहुंचना होगा। खिलाड़ियों की प्रमाणित सूची के साथ आधार कार्ड या आयु प्रमाण पत्र की छायाप्रति जमा करनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed