फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   District Badar by DM to nine criminals

नौ अपराधियों को डीएम ने किया जिला बदर

Thu, 20 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
District Badar by DM to nine criminals
बहराइच। शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा नौ अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा पांच व्यक्तियों को अपने संबंधित थानों में प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को आगामी छह माह तक उपस्थिति दर्ज कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम बधौली निवासी जाहिद, जाकिर व साबिर, थाना हरदी के ग्राम सिंगिया नसीरपुर निवासी मोबीन, मजलूम हुसैन, थाना दरगाह के मोहल्ला मंसूरगंज निवासी ननके, थाना फखरपुर के ग्राम खालिदपुर निवासी कृपाल, ग्राम इंदूर निवासी रामचंदर व पेशकार को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना रूपईडीहा अंतर्गत ग्राम गुलमागांव निवासी धर्मवीर, ग्राम अधीनगांव निवासी सुभान अली, थाना रिसिया के कटिलिया भूपसिंह निवासी बब्बन, थाना मोतीपुर के ग्राम मटेहीकलां निवासी बाबू उर्फ सगीर को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने से संबंधित थाने में आगामी छह माह तक प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को माह में दो बार उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed