फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Distributed fruits to patients on Prime Minister's birthday, donated blood

Bahraich News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को बांटा फल, किया रक्तदान

Wed, 18 Sep 2024 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Distributed fruits to patients on Prime Minister's birthday, donated blood
चर्दा के चौरी कुटिया मंदिर में साफ-सफाई करते भाजपाई।
बहराइच/चर्दा/मिहींपुरवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मंगलवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने अस्पताल में रक्तदान किया व मरीजों को फल बांटकर उनके दीर्घायु की कामना की। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों की साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय की अध्यक्षता में जिला अस्पताल में युवा मोर्चा के संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। सांसद डॉ. आनंद गोंड ने अस्पताल में फल वितरण किया। आयुर्वेद यूनानी चिकित्सालय में निकट विकास भवन के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी आदि शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक पांडेय गुलशन ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों ने मां सरस्वती की संगीतमय वंदना का गायन किया। प्रधानमंत्री द्वारा देश, प्रदेश व विश्व स्तर पर किए गए कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने किया। छोटी बेरिया मंदिर पर पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं मंडल नानपारा में नगर अध्यक्ष आशीष पांडेय के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा नागेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे l नगर पंचायत रुपईडीहा के चैयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता अजय मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा में मरीजों को फल बांटा। चौरी कुटिया मंदिर व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी अधीक्षक मनु शर्मा के साथ मरीजों को फल बांटा। इस अवसर पर डॉ. आरबी वर्मा, जुगुल किशोर चौबे, श्रवण कुमार मद्धेशिया, शिव कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed