फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display on businessman against compulsion of pan card

पैनकार्ड अनिवार्य के विरोध में सर्राफों का प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 10 Feb 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
display on businessman against compulsion of pan card
बहराइच। सराफा कारोबार में खरीददारों का पैनकार्ड अनिवार्य किए जाने से सराफा व्यवसायियों में रोष है। शासन के इस निर्णय के विरोध में व्यवसायियों ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसके बाद ंनगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन


सराफा व्यापार मंडल के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को सुबह से ही जिले के सराफा व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया।

दोपहर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित खन्ना की अगुवाई में व्यापारी चौक बाजार में इकट्ठा हुए और यहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

अध्यक्ष सुमित ने कहा कि सरकार ने स्वर्ण आभूषणों की खरीददारी के लिए पैनकार्ड की अनिवार्यता कर दी है। यह पूरी तरह अव्यवहारिक है।

उन्होंने कहा कि सभी खरीददारों के पास पैनकार्ड नहीं होता, ऐसे में पैनकार्ड की अनिवार्यता से व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित होगा।

महामंत्री राजेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि बहराइच के साथ ही अन्य जिलों में भी सराफा का कारोबार 80 फीसदी ग्रामीण अंचलों में होता है। गांव में लोगों के पास पैनकार्ड नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में पैनकार्ड के कानून को सरकार को तुरंत वापस लेना होगा। सभा को अर्जुन रस्तोगी, मृदुल अग्रवाल, नागेश्वरनाथ रस्तोगी, अरविंद सोनी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। इस मौके पर सराफा व्यवसायी सतेंद्र रस्तोगी, सत्या, बंटू, आशीष गुप्ता, राहुल सोनी, हरपाल, प्रदीप, रामनाथ सर्राफ, दीप वर्मा, दाऊ जी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed